International Womens Day Organized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

शासकीय गजांनद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में दिनांक 08/03/2020 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डाॅ.सी.आर.डहरिया ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु अपील की। डाॅ.जितेन्द्र मिश्रा, क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि आज हमारे देश की महिला अपने कार्यक्षेत्र देश, समाज तथा घर में अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण दक्षता से कर रही है तथा अपने देश एवं समाज का नाम शिखर तक पहुचा रहे है परन्तु इस अत्यधिक कार्य के कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती है उन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप ध्यान आकृष्ट कराया है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 1913 से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है इसका उदेश्य महिला के अधिकारों के साथ विश्व शांति को बढ़ावा देना है। इस साल महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस का थीम ’’मैं जनरेशन इक्वेलिटी महिलाओं के अधिकारों को महसूस कर रही हूॅ’’ पर मनाया जा रहा है। इस दिवस पर संस्था प्रमुख डाॅ.चित्ररेखा डहरिया का सम्मान श्री जितेन्द यादव, सहायक प्राध्यापक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला सहायक प्राध्यापक का सम्मान पुष्प गुच्छ देकर किया गया। महाविद्यालय की तीन सशक्त महिला प्राचार्य, डाॅ.सीआर डहरिया, डाॅ.निशा शर्मा, सहायक प्राध्यापक-राजनीतिविज्ञान, श्रीमती सुनीता तिवारी, प्रयोगशाला तकनीशियन गृहविज्ञान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डाॅ.जितेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया।
उक्त आयोजन में महाविद्यालय व रा.से.यो. के स्वयंसेवक सुब्बुदास मानिकपुरी, ओंकार कौशिक, विकास धु्रव, हेमराज धु्रव, राजेन्द्र लहरी उपस्थित रहें।